Posts

Showing posts from March, 2013

एक उम्मीद और एक विश्वास

एक उम्मीद और एक विश्वास उम्मीद उनसे है जो मेरे आस पास है, वो एक दिन जरुर सोचेगे, अपने कल के बारे में एक अच्छे कल के बारे में, वो भी उम्मीद करेगे अच्छे कल की  एक ऐसा कल जहा देशो की सीमाए नही, जहा सभी अपने, भाषा अलग लकिन दिल एक  धर्म भले ही अलग लकिन इंसानियत सभी धर्मो का आधार, लोग कहते है एक दिन क़यामत आएगी  में कहता हु ये दिन क्या क़यामत से कम है, एक दिन ये क़यामत ख़तम हो जाएगी चारो तरफ मै नही हम होंगे, जब ये उम्मीद जागेगी, सारी ग्लोबल वार्मिंग chill हो जाएगी, और एक विश्वास ये है की मै ये उम्मीद मेरे आस पास के लोगो मै जरुर जगाऊंगा..........!!!                                                                                                    ---- अभिजीत अकोलेकर